Shamli News: सेवा संकल्प अभियान के तहत थानाभवन में रक्तदान शिविर आयोजित
शामली, सितम्बर 17 -- Shamli News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस अवसर पर सुरेश राणा ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाते हुए विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। रक्तदान शिविर भी इसी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.