शामली, अक्टूबर 20 -- Shamli News: शामली। शहर के सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों ने तीन घंटे में नारद मोह से लेकर रावण दहन तक की रामलीला का संगीतमय मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामायण के प्रमुख प्रसंगों की शानदार प्रस्तुतियों को देखकर दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से करीब दो हजार लोग पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अरविंद संगल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद हनुमान जी की आरती, नृत्य और संगीतमय हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने नारद मोह, श्रीराम जन्मोत्सव, गुरुकुल शिक्षा, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, राम वनवास, सीता हरण, अशोक वाटिका, कुंभकरण वध, अंगद संवाद और राम-रावण युद्ध सहित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन किया। यह भी ...