Shamli News: सेंट आरसी के निशानेबाजों ने नॉर्थ जोन शूटिंग चौंपियनशिप में जीते रजत पदक
शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल के होनहार निशानेबाजों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शूटिंग चौंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिकंदराबाद में 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित अंडर-14 एयर पिस्टल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा में कक्षा सात के आरव चौधरी और दक्ष खोकर तथा कक्षा आठ के जयंत ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। वहीं, आरव चौधरी ने व्यक्तिगत निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर भारत संगल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.