शामली, अक्टूबर 27 -- भक्ति और नाम-स्मरण का संदेश Shamli News: थानाभवन। अर्न्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन नगर महिला ईकाई के तत्वाधान मे प्राचीन मंदिर भगवान श्री जगन्नाथ जी बाला जी धाम मे आयोजित,25 वे सुन्दर कांड़, सत्संग मे संस्था की नगर अध्यक्ष रश्मि गर्ग ने कहा प्रभु प्राप्ति का सबसे सरल और अचूक मार्ग भक्ति योग और नाम-स्मरण है। इसके लिए किसी कठिन साधना या संन्यास की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सांसारिक जीवन में रहते हुए सच्चे हृदय से समर्पण और ईश्वर के नाम का निरंतर जप करना ही ईश्वर तक पहुँचने का सबसे आसान रास्ता है।इसे अपने दैनिक जीवन में उतारने के लिए दिन भर में किसी भी समय, चलते-फिरते या काम करते हुए अपने इष्टदेव जैसे राम, श्री हनुमान,कृष्ण, शिव या अन्य के नाम का मानसिक जाप करें।प्रभु के दरबार में कपट, छल और अहंकार को छोड़कर सच्चे और शुद्ध ...