Shamli News: सीबीएसई नॉर्थ जोन शूटिंग चौंपियनशिप में शामली के निशानेबाजों ने जीता रजत पदकपदक
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: शामली। शहर के सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के होनहार निशानेबाजों ने सहारनपुर के नालंदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित अंडर-14 एयर पिस्टल सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शूटिंग चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के साथ ही विद्यार्थियों ने सीबीएसई नेशनल चौंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है। नालंदा वर्ल्ड स्कूल सहारनपुर में 17 से 20 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के कक्षा सात के छात्र आरव चौधरी और दक्ष खोखर तथा कक्षा आठ के छात्र जयंत ने अंडर-14 एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में प्रतिभाग किया। तीनों खिलाड़ियों ने सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। स्कूल लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए स्कूल डायरेक्टर भारत संगल ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.