शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: जलालाबाद। कस्बे में आयोजित आदर्श श्री रामलीला में सीता हरण और जटायु के माता सीता को छुडाने के संघर्ष की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय के माध्यम से रामायण के इन प्रसंगों को जीवंत कर दिया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप मे शामली के बी एस एम स्कूल से अंकित गुप्ता व उनके सहयोगीयो ने भगवान श्रीरम की आरती उतारी। रामलीला मंचन में रावण माता सीता के कुटिया के बाहर खींची गयी लक्ष्मण रेखा से बाहर आते ही छलपूर्वक माता सीता का हरण कर अपने पुष्पक विमान से लंका की ओर चल देता है। यह भी पढ़ें- Orai News: रामलीला में सीता हरण तक का मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम माता सीता के विलाप और सहायता के लिए पुकारने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए। माता...