शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: जलालाबाद। नगर के रामलीला मैदान में चल रही आदर्श रामलीला मंचन के दौरान सीता जन्म एवं श्रवण कुमार लीला का मार्मिक मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दोनों प्रसंगों को जीवंत कर दिया। लीला के दौरान भगवान श्रीराम के चरित्र और माता-पिता के प्रति श्रवण कुमार की भक्ति का भावपूर्ण चित्रण देखकर दर्शक भावुक हो उठे। रामलीला मंचन में सीता जन्म के प्रसंग को श्रद्धा और भव्यता के साथ प्रस्तुत किया गया। इसके बाद श्रवण कुमार की माता-पिता के प्रति सेवा, भक्ति और समर्पण की कथा का मंचन हुआ। श्रवण कुमार के माता-पिता को तीर्थ यात्रा कराने तथा उनके लिए जल लेने जाने के प्रसंग ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।कलाकारों यह भी पढ़ें- Haridwar News: राम जन्म के साथ गूंजा जय श्रीराम के भावपूर्ण संवाद और अभिनय के दौरान रामलील...