शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: दिल्ली में दस अक्टूबर के सीजेपी के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर रेलवे ने एक दिन पहले ही दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है। उदयपुर सिटी समेत कई ट्रेने रद्द कर दी गई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अन्य ट्रेनों में जीआरपी और आरपीएफ ने निगरानी बढ़ा दी। ट्रेनें रद्द होने से दिल्ली जाने और वहां से शामली लौटने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा और ट्रेनों में नुकसान की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने भी जिले के बोर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। स्टेशन अधीक्षक आरडी मीना ने बताया कि तड़के 2.55 बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 74024 को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली से चलकर रात करीब 11 बजे शामली ...