Shamli News: सीएम योगी के कार्यक्रम के चलते कैराना बाजार रहा बंद
शामली, जुलाई 18 -- Shamli News: कैराना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैराना दौरे और जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र तहसील परिसर के सामने स्थित पालिका बाजार सहित आसपास के प्रमुख बाजारों को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया। बाजार बंद रहने से रैली में शामिल होने आए लोगों और राहगीरों को पेयजल एवं शीतल पेय जैसी आवश्यक सुविधाएं भी नहीं मिल सकीं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैराना आगमन एवं जनसभा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। सुरक्षा कारणों से शामली मार्ग स्थित तहसील परिसर के सामने पालिका बाजार सहित आसपास की कई दुकानों और प्रतिष्ठानों को कार्यक्रम के दौरान बंद करा दिया गया। प्रशासन का उद्देश्य वीआईपी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.