Shamli News: सीएम डैशबोर्ड की बैठक में गैर हाजिर अफसरों से जवाब तलब, होगी कार्रवाई
शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: शामली। डीएम आलोक यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन विभाग और पशुपालन विभाग का कोई अधिकारी अथवा उनका प्रतिनिधि उपस्थित न मिलने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने कहा कि सभी विभाग अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करें। विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर दर्शाए गए बिंदुओं के अनुसार प्रत्येक विभाग की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Meerut News: योजनाओं में लापरवाही पर 5 अफसरों के वेतन पर रोक यूपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.