शामली, जुलाई 6 -- Shamli News: शामली। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत डीएम आलोक यादव के आदेशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में सीएचसी ऊन में 10 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना, उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना रहा। साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर स्वस्थ शिशु जन्म को प्रोत्साहित करना भी कार्यक्रम का एक प्रमुख लक्ष्य रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरूण चौधरी द्वारा की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामपाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर 10 नवजात कन्याओं के केक कटवाकर जन्मोत्सव ...