Shamli News: सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर बने रितिक गहलोत का झिंझाना में ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत
शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: झिंझाना। कस्बे के युवा रितिक गहलोत, पुत्र रवि गहलोत, के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन के बाद पहली बार गृह नगर झिंझाना पहुंचने पर कस्बेवासियों ने उनका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। रितिक ने सीआईएसएफ में 13 माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग तमिलनाडु के नेवेली शहर में हुई है। ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद गृह नगर पहुंचे रितिक गहलोत का गाड़ीवाला चौराहे पर थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना सहित कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर युवा सब इंस्पेक्टर का उत्साहवर्धन किया।कस्बे के पूर्व चेयरमैन नौशाद कुरैशी ने अपने कैंप कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.