Shamli News: सीआईएसएफ में उपनिरीक्षक बने रितिक गहलोत
शामली, सितम्बर 18 -- Shamli News: झिंझाना। कस्बे के भाजपा जिला आइटी सहसंयोजक रवि गहलोत के पुत्र रितिक गहलोत ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में उपनिरीक्षक बनकर परिवार और कस्बे का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह में रितिक ने 13 माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। समारोह में रितिक के पिता रवि गहलोत, माता अरुणा गहलोत और बहन तनु गहलोत भी शामिल हुए। परिवार के सदस्यों ने रितिक को उपनिरीक्षक बनने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रितिक गहलोत 18 अगस्त 2025 को हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- 7 राज्यों के 10 स्कूलों में पढ़ी, फिर भी UPSC क्रैक, फौजी की बेटी पहले बनीं IAS और फिर बिहार की बहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.