Shamli News: सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में छात्रों ने ली नशामुक्त जीवन जीने की शपथ
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। बचपन की मुस्कान, नशामुक्त हिंदुस्तान अभियान के अंतर्गत शहर के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 350 बच्चों ने हाथ उठाकर जीवनभर किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करने की शपथ ली। साथ ही अपने परिवार और मित्रों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन श्री एसएस जैन सभा एवं किरण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अभियान संघ संचालक गुरुदेव नरेश चंद्र महाराज की प्रेरणा एवं सान्निध्य में संचालित किया जा रहा है। संत निपुण सागर महाराज के सान्निध्य में बच्चों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। उन्होने कहा कि बचपन में विकसित होने वाली आदतें और संस्कार व्यक्ति के पूरे जीवन को प्रभावित करते हैं। यदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.