Shamli News: सिप डिस्ट्रिक्ट मैथ कॉन्टेस्ट के फाइनल में आज होगा चौंपियन का फैसला
शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: शामली। बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी मानसिक गणना क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से सिप एबेकस इंटरनेशनल की ओर से आयोजित सिप डिस्ट्रिक्ट मैथ कॉन्टेस्ट का फाइनल राउंड आज आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दो चरण पूरे हो चुके हैं। अब फाइनल में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक कक्षा के विजेता का चयन किया जाएगा। विजेताओं को 36 इंच की भव्य ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। सिप एबेकस इंटरनेशनल की डायरेक्टर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मृदुला जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा दो से छह तक के करीब दो हजार विद्यार्थियों ने पहले राउंड में भाग लिया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने तेज गणना, एकाग्रता और गणितीय दक्षता का प्रदर्शन किया। पहले राउंड के बाद लगभग 50 प्रतिशत विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.