Shamli News: सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर पंचायत का शिकंजा, सामान जब्त कर वसूला जुर्माना
शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: जिलाधिकारी शामली के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत थाना भवन ने सोमवार को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने मुख्य बाजारों और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों की जानकारी दी और कपड़े, जूट तथा अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए 4 दुकानदारों का प्लास्टिक का 1.5 किलो सामान जब्त किया गया तथा नियमानुसार 4500 Rs. जुर्माना भी लगाया गया।
अधिशासी अधिकारी का संदेश अधिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.