शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: चौसाना साल्हापुर गांव में रविवार सुबह मंदिर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। हादसे के दौरान मंदिर जा रहे एक महिला और पुरुष की जान बाल-बाल बच गई। तार गिरने के बाद जमीन पर चिंगारियां उठने और आग जैसी लपटें दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने जर्जर बिजली लाइन को तत्काल बदलवाने और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5रू35 बजे मंदिर के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उस समय सोनू पुत्र महेंद्र और संतोष देवी पत्नी महक सिंह मंदिर जा रहे थे। दोनों तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में...