शामली, अक्टूबर 5 -- Shamli News: शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी एक पिता ने अपने 30 वर्षीय बेटे के इलाज के लिए डीएम से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। पिता ने बताया कि उसका बेटा सात साल से कोमा की स्थिति में है। वह लंबे समय से उसका इलाज चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर के न्यूरोसर्जरी विभाग में चल रहा है। लगातार इलाज और देखभाल में होने वाले खर्च के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। गांव यारपुर निवासी पप्पू पुत्र प्रकाशा ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे मोनू की उम्र करीब 30 वर्ष है। 29 दिसंबर 2019 को सड़क दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद से वह कोमा में है। उसका इलाज चंडीगढ़ में न्यूरो सर्जन के अधीन चल रहा है। मोनू को लंबे समय तक इलाज और गहन देखभाल की आवश्यकता है, जिस पर लगातार ...