शामली, नवम्बर 22 -- Shamli News: सड़क पर घायल मिले रामनगर निवासी युवक सन्नी कुमार की सात दिन तक जिंदगी और मौत के बीच चली जंग शनिवार देर रात खत्म हो गई। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान सन्नी ने दम तोड़ दिया। ऊन शुगर मिल में मैकेनिक के पद पर कार्यरत युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। उधर, परिजन घटना को सड़क हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। बाइक पर टूट-फूट के निशान नहीं मिलने और शरीर पर अन्य गंभीर चोटें नहीं होने का हवाला देते हुए उन्होंने सन्नी पर हमला कर उसे सड़क हादसे का रूप दिए जाने की आशंका जताई है।इसी की आशंका में चौसाना पुलिस को तहरीर दी गई है। परिजनों ने बताया कि 15 नवंबर की रात करीब 9.47 बजे सन्नी के मोबाइल से उसके चाचा साहब सिंह के मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि सन्नी सड़क पर घायल पड़ा है और उस...