Shamli News: सात घंटे शहर की बिजली गुल रहने से पेयजलापूर्ति भी प्रभावित
शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: शामली। मौसम में लगातार बदलाव और बूंदाबांदी के बीच सोमवार को शहर में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। कंडैला बिजलीघर की विद्युत लाइन में फाल्ट आने के कारण लगभग आधे शहर के इलाकों की तड़के करीब चार बजे बिजली गुल हो गई, जो सुबह करीब 11 बजे बहाल हो सकी। सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से शहर की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। इससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल-कॉलेज और कार्यालय जाने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कलंदरशाह, पंसारियान, माता मंदिर रोड, धीमानपुरा और माजरा रोड सहित कई क्षेत्रों में लोगों को परेशानी हुई। वहीं लगातार हो रही बूंदाबांदी से शहर की जर्जर सड़कों की स्थिति भी खराब हो गई। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.