शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शामली से मुख्य ग्राम मार्ग पर अंडरपास बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे निर्माण कंपनी द्वारा थानाभवन से मनट मटी, यारपुर, खेड़ा गदाई, कैल शिकारपुर, बुंटा, गुराना, जाफरपुर और भाट्टू खेड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दूसरी ओर से घुमाकर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उक्त मार्ग वर्षों से आसपास के गांवों का प्रमुख संपर्क मार्ग है। ग्रामीण इस रास्ते का इस्तेमाल दैनिक आवागमन के साथ-साथ कृषि कार्य, स्कूल, अस्पताल, बाजार, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए करते हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: एसडीएम से नए पुल के आगे सड़क चौड़ीकरण की ...