शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: झिंझाना। क्षेत्र के गांव आबदाननगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने सगे भाइयों पर साझे की जमीन की आय में हिस्सा न देने और उसके हिस्से के पेड़ काटकर बेचने का आरोप लगाते हुए थाना झिंझाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित संजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पैतृक जमीन साझे में है, जिसे उसके भाई राजीव और बबलू ठेके पर दे देते हैं। आरोप है कि ठेके से मिलने वाली राशि में उसे उसके हिस्से के पैसे नहीं दिए जाते। इसके अलावा आरोपितों ने उसके साझे के करीब 35 पॉपलर के पेड़ काटकर बेच दिए, लेकिन उसकी कीमत भी उसे नहीं दी।संजय यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : 50 फलदार वृक्ष को काटकर किया बर्बाद, थाना में दिया आवेदन का आरोप है कि जब उसने अपने हिस्से की रकम मांगी तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी...