शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: बाबरी। थाना बाबरी पर संचालित साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामले में शिकायतकर्ता के 16 हजार रुपये वापस करा दिए। जानकारी के अनुसार करौदा हाथी निवासी रोबिन कुमार के खाते सें गत 07 अगस्त को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा अपने खाते 16000 रूपये ट्रांसफर कर लिए थे।मामले की जानकारी होने पर रोबिन कुमार ने थाना बाबरी पर संचालित साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना बाबरी क़ी साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित बैंक तथा ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े माध्यमों से संपर्क कर रकम वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की। साइबर सेल की कार्रवाई के बाद गुरुवार को शिकायतकर्ता के खाते में 16 हजार रुपये वापस करा दिए गए। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह द्वारा शिकायतकर्ता क़ो थाना बा...