शामली, सितम्बर 1 -- Shamli News: मोबाइल फोन हैक कर यूपीआई के जरिये खाते से निकाली गई 35 हजार रुपये की रकम पुलिस ने पीड़ित को वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। गांव झाड़खेड़ी निवासी अंकित कुमार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन हैक करने के बाद यूपीआई के माध्यम से खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रकम की वापसी के लिए कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई है। वहीं, पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...