Shamli News: साइबर ठगी के पीड़ित को पुलिस ने लौटाए 74 हजार रुपये
शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: कांधला साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल हैक कर खाते से 74 हजार रुपये की ठगी के मामले में कांधला पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि पीड़ित को वापस करा दी। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कार्रवाई की सराहना की।पुलिस के अनुसार गांव मलकपुर निवासी फरमान पुत्र रुकमदीन ने 28 फरवरी को साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। फरमान ने बताया था कि उसका मोबाइल फोन हैक कर अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसके बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए 74 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तकनीकी और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने संबंधित बैंक एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस दिलाने के प्रयास किए। पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.