Shamli News: साइबर उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, शिक्षिका ने नोटिस पर उठाए सवाल
शामली, अक्टूबर 10 -- शिकायतों और विभागीय नोटिस पर उठाए सवाल Shamli News: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष पूनम तोमर ने साइबर उत्पीड़न, वीडियो से छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्होंने पूरे प्रकरण में अपनी बात रखी और आरोप लगाया कि शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाय विभाग ने उन्हें ही नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया कि करीब दो माह पहले राष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर कैंप से संबंधित एक सार्वजनिक वीडियो को कथित रूप से डाउनलोड कर उसके एक हिस्से को संपादित किया गया और विभागीय व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किया गया। उनका आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.