Shamli News: साइट में दिक्कत से बैनामा पंजीकरण प्रभावित, वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
शामली, सितम्बर 21 -- Shamli News: शामली। जिला बार एसोसिएशन शामली के अधिवक्ताओं ने सोमवार को उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा पंजीकरण के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सहायक स्टाम्प आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन साइट में बार-बार आ रही दिक्कतों को दूर कर बैनामा पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारु कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि उपनिबंधक कार्यालय शामली में साइट डिस्टर्ब होने के कारण बैनामा लेखन और पंजीकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। बैनामा कराने के लिए जिलेभर के अलावा दूसरे स्थानों से भी लोग कार्यालय पहुंचते हैं। इनमें बीमार व्यक्ति, बुजुर्ग महिला-पुरुष और छोटे बच्चे भी शामिल होते हैं। अधिवक्ताओं के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया में चार से पांच घंटे तक का समय लग रहा है और कई बार क्रेता, विक्रेता तथा गवाहों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.