Shamli News: सांसद इकरा और विधायक नाहिद हसन के आवास पर पुलिस रही तैनात
शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: विधायक नाहिद हसन के 'घर का घेर' बनाने संबंधी बयान को लेकर हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के कैराना आने और हिन्दू एकता पदयात्रा के ऐलान के बाद मंगलवार को पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। दिनभर सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन के पुराना बाईपास स्थित आवास पर एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, शाम तक हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाए। कैराना क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा निवासी फैक्ट्री संचालक अरबीन चौहान की गंगोह थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। घटना के विरोध में इंसाफ की मांग को लेकर विधायक नाहिद हसन गंगोह थाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 'घर का घेर' बनाने की बात कही थी। इसी प्रकरण को लेकर हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.