Shamli News: सहकारी समिति से निकला यूरिया से भरा पिकअप पकड़ा, ब्लैक का आरोप लगा किसानों का हंगामा
शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: चौसाना। ऊदपुर सहकारी समिति से यूरिया के कट्टों से लदा एक पिकअप वाहन संदिग्ध परिस्थितियों में निकलते ही समिति के अध्यक्ष ने पकड़ लिया। समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार ने ग्राम पंचायत जिजोला के पास वाहन को रोककर पूछताछ की। चालक ने बताया कि पिकअप में लदे सभी यूरिया के कट्टे रसाना ले जाए जा रहे हैं।जानकारी मिलते ही आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए और ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानो को शांत किया और पिकअप को पुलिस चौकी लेकर आई। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव ऊदपुर स्थित सहकारी समिति अध्यक्ष सतीश कुमार का आरोप है कि क्षेत्र के किसानों द्वारा पहले भी यूरिया की कालाबाजारी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। आरोप थे कि यूरिया समिति की और से ब्लैक में बेचा जा रहा है। तभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.