Shamli News: सस्ती सोने की गिन्नियां बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: शामली। टंकी रोड स्थित दुकान पर सस्ती सोने की गिन्नियां बेचने का झांसा देकर महिला से सोने-चांदी के आभूषण ठगने के मामले का आदर्श मंडी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक पुरुष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी किए गए आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बुधवार को थाना आदर्शमंडी में एएसपी सुमित शुक्ला ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 27 जुलाई को शांतिनगर निवासी सुनीता गिरि टंकी रोड स्थित दुकान पर थीं। इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं वहां पहुंचीं और सस्ती कीमत पर सोने की गिन्नियां बेचने का प्रलोभन दिया। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने धोखाधड़ी कर सुनीता गिरि के सोने और चांदी के आभूषण ठग लिए थे। मामले में आदर्श मंडी थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना के खुलासे के लिए पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.