शामली, अगस्त 22 -- Shamli News: थाना क्षेत्र में सुबह के समय सरिया खरीदने पहुंचे एक युवक की जेब से अज्ञात जेबकतरे ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाना कांधला में तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी और रुपये बरामद करने की मांग की है। नगर निवासी इमरान पुत्र याकूब शनिवार की सुबह करीब 10:47 बजे घर के लिए सरिया खरीदने पिंटू उर्फ लोकेश गोयल की दुकान पर पहुंचा था। इमरान के अनुसार, वह दुकान पर खड़ा होकर सरिया खरीदने के संबंध में बातचीत कर रहा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी सफाई से उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब इमरान ने अपनी जेब देखी तो उसमें रुपये नहीं मिले। इसके बाद उसे जेब कटने का पता चला। पीड़ित ने दुक...