शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: शामली। शहर के बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दशहरा पर्व हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय सैनी एवं पल्लवी ऐरन ने मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य रवि ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने जब जिद पर आ गई पार्वती भजन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, भैया-बहनों ने लव-कुश के माध्यम से रामायण का सुंदर मंचन किया। इसमें श्रीराम जन्म, विवाह, वन गमन, सीता हरण, रावण वध और अयोध्या वापसी के प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने 'कीजो केसरी के लाल' हनुमान भजन पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में रामलीला का मंचन, रावण दहन किया इस अवसर पर रविंद्र सैनी ने दशहरा पर...