शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व फोटोग्राफी दिवस एवं तुलसी जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिक्षक अश्वनी कुमार शर्मा ने मुख्य संबोधन में दोनों दिवसों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास का साहित्य भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है। उनकी अमर कृति रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि समाज में मर्यादा, आदर्श और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- Ghu...