शामली, सितम्बर 10 -- Shamli News: झिंझाना। कस्बा झिंझाना में अलीनगर रोड स्थित आवास विकास परिषद के बॉम्बे आवासों के बराबर सरकारी भूमि और आवासों की सड़क पर कथित अवैध निर्माण की शिकायत पर गुरुवार को आवास विकास परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नामित सभासद एवं भाजपा आइटी सेल के जिला सह संयोजक रवि गहलोत ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल पुत्र आभेराम के खिलाफ उपजिलाधिकारी ऊन दीपिका मेहर को लिखित शिकायत दी थी। इसके साथ ही सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। रवि गहलोत ने शिकायत में आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से निर्माण कराया जा रहा है। करीब 11 माह पूर्व इसी भूमि पर आवास विकास परिषद द्वारा बनाए गए पांच आवासों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया था। आरोप है कि अब उक्त भूमि पर दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही ...