शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव चुनसा में सरकारी नाली की मेड़ तोड़ने का विरोध करने पर एक किसान के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने गांव के ही दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट करने और मोटरसाइकिल की चाबी छीनने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गांव चुनसा निवासी कंवरपाल मलिक पुत्र मदन सिंह ने थाना बाबरी में दी तहरीर में बताया कि उनका खेत खसरा संख्या 503 में स्थित है। खेत की सिंचाई के लिए सरकारी नाली खसरा संख्या 510 से होकर गुजरती है। आरोप है कि 20 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे गांव के कृष्णपाल उर्फ लाल्ला पुत्र श्रीचंद और राहुल पुत्र कृष्णपाल उर्फ लाल्ला सरकारी नाल...