शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: भारत विकास परिषद शामली महान शाखा की ओर से शिव मंदिर शिवगंज मंडी स्थित दुर्गा मंदिर में समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुशाक चौहान, विशिष्ट अतिथि संजीव तरार, प्रांतीय गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन संयोजक मनोज मित्तल तथा संस्थापक मुकेश गर्ग एडवोकेट ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समूह गान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली की टीम ने प्रथम तथा मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिलास्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में ग्रिजली क...