Shamli News: समाधान दिवस में 87 शिकायतें पहुंचीं, छह का मौके पर निस्तारण
शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: जिले की तीनों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। शामली तहसील में डीएम आलोक यादव, कैराना में एडीएम सत्येंद्र सिंह और ऊन तहसील में सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। तीनों तहसीलों में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील शामली के सभागार में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी मामलों में डीएम ने संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.