शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: थानाभवन। थाना प्रांगण में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने की तथा एसएसई इंद्रसेन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में जमीन बंटवारा, चक रोड, नाला-नाली, पानी व अवैध कब्जा भूमि विवाद से संबंधित 7 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 3 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित हल्का लेखपालों को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एसएसई इंदरसेन ने बताया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से समाधान कराया जाएगा। किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और न्याय प्राथमिकता पर दिलाया जाएगा।इस यह भी पढ़ें- Gangapar News: खीरी में आई पांच शिकायतें, दो का हुआ समाधान मौके पर तहसीलदार मनोज कुम...