Shamli News: समाधान दिवस में फरियादियों का टोटा
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: थानाभवन थाने पर आयोजित समाधान दिवस में शिकायत कर्ताओं का टोटा रहा। एक भी शिकायतकर्ता थाने पर अपनी शिकायत लेकर नही पहुंचा। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी थानों पर पहले व तीसरे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन कर क्षेत्र से आने वाले लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने की व्यवस्था बनाई हुई है। इसी के चलते थानाभवन थाने पर थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एक भी फरियादी अपनी समस्या को लेकर थाने पर नहीं पहुंचा। राजस्व विभाग के अधिकतर अधिकारी, पुलिस कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Basti News: समाधान दिवस में काली पट्टी बांधकर पहुंचे लेखपाल, भूमि विवाद की शिकायतों की रही भरमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.