शामली, अक्टूबर 20 -- Shamli News: थानाभवन। विजयदशमी के पावन पर्व पर थानाभवन नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक समरसता, एकता और संगठन शक्ति का संदेश दिया। आयोजन में राष्ट्र के प्रति समर्पण, समाज सेवा और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक प्रमुख रविंद्र कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और धर्म सेवा ही एक सशक्त एवं संस्कारित राष्ट्र की आधारशिला है। राष्ट्र की उन्नति के लिए समाज का संगठित होना, नागरिकों में अनुशासन और सेवा भाव का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना काल से ही समाज में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, कर्तव...