Shamli News: समर्पण सेवा ट्रस्ट ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत
शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को कस्बा बनत में भगवान महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का समर्पण सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में शामिल भक्तों और श्रद्धालुओं को नमकीन चावल का प्रसाद वितरित किया गया। समर्पण सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय लोकदल के नगर शामली सचिव अमन नामदेव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि समस्त समाज के लिए पूजनीय हैं। उनके विचार समाज को सत्य, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। सभी लोगों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. कपिल कुमार, विकास कुमार, हर्षित, सचिन नामदेव, अमित वर्मा, लव वर्मा सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: बनत में वाल्मीकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.