शामली, सितम्बर 26 -- Shamli News: शामली। शहर के श्री श्वेतांबर जैन स्थानक मंदिर में आयोजित चातुर्मास के दौरान धर्मसभा का आयोजन किया गया। संघ संचालक श्री नरेश मुनि गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को समय के अनुसार वैराग्य धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु भगवंतों की वाणी सुन रहे हैं और बच्चों में भी अच्छी धार्मिक भावना विकसित हो रही है। सभी को ज्ञान एवं भक्ति बनाए रखनी चाहिए। नरेश मुनि ने कहा कि गुरु सुदर्शन लाल महाराज की कृपा से धार्मिक गतिविधियां निरंतर चल रही हैं। उत्तम क्षमा सहित दस धर्म के लक्षणों को जीवन में अपनाने से व्यक्ति के भीतर वैराग्य की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि जैसे अंधकार को दूर करने के लिए दीपक की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार मनुष्य को अपनी आत्मज्योति सदैव प्रज्ज्वलित रखनी...