Shamli News: सभासद पर हमला लोकतंत्र पर हमला- योगी तेजपाल सिंह
शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: शामली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-16 के सभासद एवं भाजपा जिला मंत्री अनिल उपाध्याय पर 19 सितंबर को हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन ने रोष जताया है। संगठन की आपात बैठक में घटना की निष्पक्ष जांच कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने पर पांच दिन बाद शांतिपूर्ण धरना देने की चेतावनी दी गई। शामली में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुना गया सभासद वार्ड का प्रतिनिधि होता है और उसे अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि नगर पालिका कार्यालय में ही किसी निर्वाचित सभासद को जान बचाकर भागना पड़े तो यह गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। योगी तेजपाल सिंह ने प्रशासन, मुख्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.