Shamli News: सब्जी मंडी में प्लास्टिक करेट से भरे ट्रॉले में लगी आग, नुकसान को लेकर अलग-अलग दावे
शामली, जुलाई 17 -- Shamli News: कांधला। नगर की सब्जी मंडी में शुक्रवार को प्लास्टिक की करेट से भरे एक ट्रॉले में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में नुकसान को लेकर पीड़ित पक्ष और पुलिस के दावों में अंतर सामने आया है। जहां पीड़ित लाखों रुपये के नुकसान और दमकल के समय पर न पहुंचने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि आग से सीमित क्षति हुई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। कस्बे के कैराना मार्ग स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में प्लास्टिक की करेट से भरे एक ट्रॉले में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद व्यापारियों और लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.