Shamli News: सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, बाटी दवाइयां व पीपीई किट
शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: थानाभवन। सेवा संकल्प अभियान 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत नगर पंचायत थानाभवन द्वारा सोमवार को सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित शिविर में सीएचसी के चिकित्सक डॉ. शाहनवाज, डॉ. सचिन एवं डॉ. अरविंद ने सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर में सफाई मित्रों को पीपीई किट वितरित करने के साथ नमस्ते योजना के तहत पात्र सफाई मित्रों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए और वितरित किए गए।शिविर में ईओ जितेंद्र राणा, अध्यक्ष मुशायदा पत्नी हाजी राव जमशेद, नगर पंचायत स्टाफ, आईईसी टीम, एसबीएम परियोजना विश्लेषक उदित बालियान सहित सभी सफाई मित्र मौजूद रहे। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि सफाई मित्रों का स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान प्राथमिकता है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.