Shamli News: सफाई कर्मचारी से गाली-गलौज कर मारपीट
शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: सफाई कार्य के दौरान पालिका कर्मचारी के साथ दो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला आलदरम्यान निवासी विशाल नगरपालिका में सफाई कर्मचारी है। उसने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 अगस्त की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह मोहल्ला आलकलां में सफाई कार्य कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ला आलकलां निवासी मोहित और संजय वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सफाई करते समय पीटा, तीन लोगों पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.