शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: कैराना। कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही बरतने और गैर हाजिर रहने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया। गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल ने आदेश जारी किए जिसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत मन्ना माजरा में कार्यरत सफाई कर्मचारी सुधीर कुमार पिछले दो माह से अनुपस्थित चल रहा है। कावड़ यात्रा के महत्वपूर्ण कार्य में भी सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर सफाई कर्मचारी सुधीर कुमार को निलंबित कर दिया।गोकशी के आरोपी की तलाश में राजस्थान पुलिस की दबिशकैराना। गोकशी के आरोपी की तलाश में राजस्थान के थाना कलंदरी सिरोही की पुलिस ने दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर राजस्थान पुलिस वापस लौट गई। गुरुवार को राजस्थान के थाना कलंदरी सिरोही के एसआई दिनेश ...