Shamli News: सफाई कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप, हड़ताल की चेतावनी
शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: कैराना। कचहरी परिसर में सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। इससे नाराज होकर पालिकाकर्मियों ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारी कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने तहरीर में बताया कि सफाई नायक अबसार अहमद की देखरेख में नकुल, अक्षय, चंद्रा, सागर और आशीष कुमार कचहरी परिसर में सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक अधिवक्ता ने कर्मचारियों से अपने चैंबर की छत साफ करने को कहा। कर्मचारियों ने बताया कि यह निजी कार्य है और परिसर की सफाई पूरी करने के बाद समय मिलने पर काम करने की बात कही। आरोप है कि इस पर अधिवक्ता ने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.