शामली, अगस्त 3 -- Shamli News: शामली। समाजवादी पार्टी की जनपद इकाई की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों एवं पीडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए नए मतदाता बनवाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह भी पढ़ें- रामराज में सपा की पीडीए गोष्ठी, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए मजबू...