Shamli News: सत्यनारायण शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। शहर के रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय कार्यकारिणी अध्यक्ष राजीव संगल, संजय मित्तल और प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के अध्यापक दिनेश दीक्षित और दुर्गेश ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय से अवगत कराया। पूजा बोहरा ने गीत प्रस्तुत कर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं प्रधानाचार्य ने विद्यालय के शिक्षकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने केक काटकर शिक्षकों का उत्साहपूर्वक सम्मान किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिक्षक छात्रों में ज्ञान के साथ नैतिक आदर्श भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.